बंधुवर एक प्रशन है। जब पूरे भारतवर्ष में मात्र एक ही चैनल था, जब हम समाजवाद के "स्वर्न युग" में थे, तब हमारे धारावाहिक बेहतर थे. परंतु अब जब कि पता नहीं कि कब हमारा भारत वर्ष सोने कि चिड़िया घोषित हो जाये, तब ऐसे ऐसे बेहूदे और निम्न श्रेणी के कार्यक्रम आतें हैं, कि हमारी देखने कि कतई इच्छा नहीं होती। समस्या ये है कि स्वन्त्रता से ही कला अवाम संस्कृति नहीं आ जाती है उसके लिए आवश्यक है, सृजनता की भावना की। स्वन्त्रता सृजन क्रिया में सहायक है, लेकिन भाव तो आत्मा का प्रकाश है और कला उस भाव का मूर्त स्वरुप। बाज़ार मानव समाज का एक दास है , नैतिकता उसका अंकुश और सृजन उसकी ऊर्जा। जब तक भारत का अंतःकरण संदेह के पाश में बंधा हैं, और जब तक भारत अपनी आत्मा को नहीं खोजता, तब तक यहाँ कला का प्रकाश कठिन है।
गुरुवार, जुलाई 05, 2007
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

1 टिप्पणियाँ:
"बंधुवर एक प्रशन है। जब पूरे भारतवर्ष में मात्र एक ही चैनल था, जब हम समाजवाद के "स्वर्न युग" में थे, तब हमारे धारावाहिक बेहतर थे."
आज के समान उन दिनों माध्यमों का पतन नहीं हो पाया था, इस कारण तब हमारे धारावाहिक बेहतर थे.
आज पहली बार आपके चिट्ठे पर आया एवं आपकी रचनाओं का अस्वादन किया. आप स्पष्ट एवं सशक्त लिखते हैं -- शास्त्री जे सी फिलिप
मेरा स्वप्न: सन 2010 तक 50,000 हिन्दी चिट्ठाकार एवं,
2020 में 50 लाख, एवं 2025 मे एक करोड हिन्दी चिट्ठाकार!!
एक टिप्पणी भेजें